ये तो आप शायद जानते ही होंगे कि दुनिया में कुल मिलाकर पांच महासागर है, जो कि पृथ्वी के 71 फीसदी हिस्से से ढके हुए है.
ये पांच महासागर प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा और गहरा महासागर कौन सा है.
प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और गहरा महासागर है.
प्रशांत महासागर उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में दक्षिण महासागर और अंटार्कटिक महासागर तक फैला हुआ है.
वहीं यह महासागर पश्चिम में एशिया के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के महाद्वीपों और पूर्व अमेरिका से घिरा हुआ है.
कुछ रिपोर्ट के अनुसार इसके क्षेत्रफल की बात करें तो 16,52,50,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.
वहीं अगर प्रशांत महासागर की औसत गहराई की बात की जाए तो इसकी औसत गहराई 14000 फीट है और इसकी अधिकतम गहराई 36,201 फीट बताई जाती है.
अगर प्रशांत महासागर की लंबाई की बात की जाए तो बेरिंग जलडमरूमध्य से लेकर दक्षिण अंटार्कटिका तक 10,492 मील लंबा है.